Breaking NewsUttarakhand

सिमरन रावत बनी ”अपने सपने क्विन”

देहरादून। अपने सपने संस्था द्वारा गुरुवार को सुभाषनगर स्थित प्रांगण में असहाय एवम जरूरतमंद बच्चों के लिए तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मेहदी प्रतियोगिता के साथ साथ नृत्य का आयोजन हुआ। अपने सपने संस्था की लड़कियों ने मेहदी प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ के प्रतिभाग किया। जिनमे चाँदनी, तान्या, कामनी, मनीषा, नीलम, महिमा, गार्गी, सोनाक्षी, सिमरन, रूपल बच्चीयों ने प्रतिभाग किया।

प्रतिभागी बच्चीयों में सिमरन रावत को अपने सपने क्विन से नवाजा गया। कार्यक्रम में संस्था कोआर्डिनेटर काजल सिद्दू ने कहा कि संस्था जहाँ असहाय एवम जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा पर कार्य करती आ रही है तो वहीं इन बच्चों के लिए समय समय पर भारत की संस्कृति रूपी पर्व को भी मनाती है जिससे इन वर्ग के बच्चों के अंदर उच्च नीच की हीन भावना उत्पन्न न हो सके। जिससे इनके सपने अपने सपने बन सके।

Advertisements
Ad 13

कार्यक्रम के अंत मे काजल चौहान ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। आयोजित कार्यक्रम में अपने सपने संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, उपसचिव विकास चौहान, कोऑर्डिनेटर हेड हिमांशु शर्मा, उपाध्यक्ष प्रियंका बहल, प्रोजेक्ट हेड अभिजीत सावन, काजल सिद्दू, काजल चौहान, उमंग कुमार, उमा उनियाल, हिमांशु छाबड़ा, बी एस रावत, शिवानी बहुगुणा, सोनम, आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button