Breaking NewsEntertainment

कर्नाटक की सिनी शेट्टी को मिला ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ का खिताब, पढ़िये पूरी खबर

मुंबई। 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 (Miss India 2022) का ग्रैंड फिनाले रखा गया था। धमाकेदार इवेंट के बाद सभी को 2022 की मिस इंडिया भी मिल गई है।  ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ का खिताब इस बार कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने अपने नाम किया है। सिनी शेट्टी को मिस इंडिया 2022 की विजेता अनाउंस किया गया है। सिनी शेट्टी ने रूबल शेखावत और शिनाता चौहान को पीछे छोड़कर अपने अपने को पूरा किया है।

राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 में फर्स्ट रनर अप रही, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया। हालांकि तीनों ही ताज पहने बेहद हसीन लग रही थीं। हर साल की तरह इस साल भी ये मुकाबला काफी टक्कर का रहा। इस कास मौके पर बॉलीवुड के सितारों ने भी शिरकत की।

 

Advertisements
Ad 13

 

मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में शामिल होने के लिए नेहा धूपिया, कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरेया, मिथाली, राज समेत कई कलाकार पहुंचे थे। इस इवेंट में कृति सेनन ने अपने परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। वहीं बाता दें कि नेहा धूपिया को मिस इंडिया बने हुए 20 साल पूरे हो गए थे। ऐसे में ये मौका डबल खुशी का था को सेलिब्रेट करना तो बनता ही था।

 

 

फेमिना मिस इंडिया 2022 के बैकग्राउंड की बात करें तो सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं। 21 साल की ब्यूटी क्वीन का जन्म मुंबई में हुआ था और उनके पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर की डिग्री है। फिलहाल सिनी अपनी प्रोफेशनल डिग्री सीएफए की पढ़ाई कर रही हैं। इतना ही नहीं मिस इंडिया 2022 ने भरतनाट्यम डांस में भी महारत हासिल की हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button