गुरू गोबिंद सिंह जी की जयंती पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने किया नमन
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरू गोबिंद सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- “गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। उनका शौर्य व बलिदान सदैव हम भारतवासियों को प्रेरित करता रहेगा।”

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने समाज को सत्य, न्याय, धर्म और भलाई हेतु प्रेरित किया। गुरु गोविंद सिंह ने जुल्म, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध आगे बढ़कर नेतृत्व प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने समाज के उपेक्षित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में शामिल कर सामाजिक समरसता का वातावरण बनाने का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।