Breaking NewsEntertainment

इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी वेदिका

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों की स्टार वेदिका कुमार हिन्दी फिल्मों में अपने कॅरियर का आगाज़ करने जा रही हैं और वह इमरान हाशमी के साथ ‘द बॉडी’ फिल्म में नज़र आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ करेंगे जिन्हें वर्ष 2013 में आयी मोहनलाल अभिनीत ‘दृश्यम’ फिल्म के लिए जाना जाता है।

Advertisements
Ad 29
जोसेफ ने एक बयान में कहा, ‘‘देश में तलाश और कई ऑडिशन के बाद हमें आखिरकार वो मिल गया जिसका हमें इंतजार था। वेदिका का चरित्र कॉलेज जाने वाली एक लड़की का है और वही मासूमियत उसमें है। वह चरित्र में खूबसूरती से समा सकती है।’’
imran-vedika
वेदिका दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। इस फिल्म का निर्माण अजुर इंटरटेनमेंट के सुनीर खेत्रपाल और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button