Breaking NewsEntertainment

सोशल मीडिया पर छाई शाहरुख की बेटी सुहाना की तस्वीर

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू का सभी को बेसब्री से इंतजार है। सोशल मीडिया पर सुहाना की तस्वीरें छाई रहती हैं।

Advertisements
Ad 29

इस बार फिर से वह अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। सुहाना की यह तस्वीर एक फैन पेज पर शेयर की गई है जिसमें वह जूलियट के गेटअप में हैं। यह तस्वीर उनके प्ले रोमियो ऐंड जूलियट से है।

तस्वीर में सुहाना खान के दोस्त भी हैं। इंटरनेट पर उनकी दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई तस्वीरें अक्सर आती रहती हैं। बीते साल सुहाना एक मैगजीन के लिए अपने हॉट फोटोशूट को लेकर चर्चा में रही थीं।
तभी से उनके बॉलिवुड में डेब्यू के कयास शुरू हो चुके हैं। रिपोर्ट्स थीं कि करण जौहर उन्हें लॉन्च करने वाले हैं हालांकि इस बात पर कोई ऑफिशल बयान नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button