Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में हो रही भारी वर्षा को लेकर जनसेवी भावना पांडे ने जतायी चिंता, कही ये बात

जनसेवी भावना पांडे ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों, पहाड़वासियों एवं नदियों के किनारे बसे लोगों से विशेष तौर पर सावधानी बरतने व सतर्क रहने का अनुरोध किया।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध जनसेवी भावना पांडे ने उत्तराखंड में हो रही भारी वर्षा व भूस्खलन की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने विशेषतौर पर प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में व नदियों के किनारे रहने वाले सभी लोगों से सावधानी बरतने व सतर्क रहने की अपील की।

समाजसेवी भावना पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में मानसून की भारी वर्षा का दौर जारी है। वहीं तेज बरसात के साथ पहाड़ों पर जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। पहाड़ों पर भारी बरसात की वजह से जगह-जगह भूस्खलन और नदियों में बाढ़ की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। सड़कों पर पहाड़ों से मलबा आने की वजह से कईं जगह पर मार्ग अवरुद्ध हैं और कईं लिंक सड़कें भी बंद हो चुकी हैं, वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। वाकई ये स्थिति चिंताजनक है।

Advertisements
Ad 27

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- प्रदेश में हो रही बरसात ने सरकार की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। अतिवृष्टि के कारण प्रदेश में नदी व नाले उफान पर आ गए हैं। नदियों में बाढ़ व पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। वहीं ऐसे स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार व प्रशासन की तैयारियां नाकाफ़ी नज़र आ रही हैं। सरकार की लापरवाही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं की जान पर भारी पड़ती दिख रही है।

जनसेवी भावना पांडे ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों, पहाड़वासियों एवं नदियों के किनारे बसे लोगों से विशेष तौर पर सावधानी बरतने व सतर्क रहने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सावधानी से ही जीवन का बचाव किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार व प्रशासन से भी अलर्ट मोड पर रहकर तत्काल प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button