Breaking NewsEntertainment

प्रिया प्रकाश वारियर ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें, फैंस कह रहे ये बात

मुंबई। एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में प्रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रिया प्रकाश वारियर टॉपलेस नजर आ रही हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि प्रिया के बाल उनके चेहरे पर बिखरे हुए हैं, जो उनके इस लुक को और भी ज़्यादा खुबसूरत बना रहा है। इसके अलावा ऐक्ट्रेस के बेहतरीन पोज को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही हार्ट, फायर इमोजी वाले कॉमेंट भी कर रहे हैं।अबतक इन तस्वीरों को हजारों बार देखा जा चुका है।

 

बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर बीते दिनों  अपनी अपकमिंग तेलुगू फिल्म ‘क्रैक’ को लेकर चर्चा में रही थीं। वह इसी फिल्म से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इस मूवी में वह एक्टर नितिन के साथ नजर आएंगी। बीते दिनों उनकी ‘क्रैक’ फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में प्रिया ‘क्रैक’ फिल्म के गाने की शूटिंग कर रहीं थीं। वह इस वीडियो में भागते हुए आती हैं और नितिन की पीठ पर चढ़ जाती हैं कि तभी उनके साथ हादसा हो जाता है। दरअसल, जब वह दौड़कर नितिन की पीठ पर चढ़ रही होती हैं तो वह उनको पकड़ नहीं पाते हैं। इसकी वजह से प्रिया प्रकाश वारियर भी अपना बैलेंस खो देती हैं और जीमन पर गिर जाती है।

Advertisements
Ad 26

इस वीडियो को प्रिया प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘यह जिंदगी किस तरह से मुझे धराशायी करती है, उसकी एक झलक है, और मैं हर बार खड़ी होती हूं और पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ती हूं।’

देखिए वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button