Breaking NewsUttarakhand

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने ‘अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस’ पर जागरूकता हेतु दिया विशेष संदेश

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- 'अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस' (International Day of Radiology) हर साल 8 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन आधुनिक स्वास्थ्य सेवा में चिकित्सा इमेजिंग की महत्वपूर्ण भूमिका पर सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस’ पर शुभकामनाएं देने के साथ ही जागरूकता हेतु विशेष संदेश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना एवं जागरूकता सन्देश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी देशवासियों को ‘अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। विश्व रेडियोग्राफी दिवस पर आइए हम उन रेडियोग्राफरों के महत्वपूर्ण योगदान को नमन करें, जिनकी विशेषज्ञता और समर्पण से हमारी स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होती हैं।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस’ (International Day of Radiology) हर साल 8 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन आधुनिक स्वास्थ्य सेवा में चिकित्सा इमेजिंग की महत्वपूर्ण भूमिका पर सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य सुरक्षित रोगी देखभाल और स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए नैदानिक ​​इमेजिंग और रेडियोग्राफर की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button