Breaking NewsUttarakhand

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया सादर नमन

डॉ. अभिनव कपूर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मां भारती की सेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे, अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Advertisements
Ad 29

डॉ. अभिनव कपूर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक है। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद दर्शन का सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को सदैव ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button