जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने रामकृष्ण परमहंस एवं चैतन्य महाप्रभु की जयंती पर किया नमन
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मां काली के अनन्य भक्त, आध्यात्मिक चेतना के दिव्य प्रकाशपुंज, महान संत स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी का जीवन भक्ति, त्याग और साधना की अनुपम मिसाल है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भक्तिकाल के प्रमुख संत चैतन्य महाप्रभु एवं महान विचारक व समाज सुधारक स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान कृष्णभक्त, भक्तिकाल के प्रमुख संत चैतन्य महाप्रभु को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन! ‘हरिनाम संकीर्तन’ के माध्यम से आपने आमजन को कृष्ण-भक्ति धारा से जोड़ा। आपकी शिक्षाएं समरस समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करती हैं।


जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मां काली के अनन्य भक्त, आध्यात्मिक चेतना के दिव्य प्रकाशपुंज, महान संत स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी का जीवन भक्ति, त्याग और साधना की अनुपम मिसाल है। उनकी गहन साधना, आध्यात्मिक एवं दिव्य ज्ञान तथा सेवा की भावना ने समाज को सत्य, प्रेम व मानवता का पथ प्रदर्शित किया।
डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की शिक्षाएँ आज भी हमें प्रेम, करुणा और ईश्वर-भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनके महान शिष्य स्वामी विवेकानंद जी ने उनके आदर्शों को विश्वभर में प्रसारित कर भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित किया। उनकी शिक्षाएं हमें आज भी प्रेम, समर्पण और आत्मज्ञान की ओर प्रेरित करती हैं।




