Breaking NewsUttarakhand

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने गणेश शंकर विद्यार्थी के बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम में माँ भारती के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर अमर हुए शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी भारत के शिखर पत्रकारों में गिने जाते हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रसिद्ध पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। देश की आजादी में उनके द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण योगदान एवं मातृभूमि के लिए उनके बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जायेगा।

Advertisements
Ad 27

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम में माँ भारती के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर अमर हुए शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी भारत के शिखर पत्रकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपनी कलम के माध्यम से देश में क्रांति की जो मशाल जलाई उसने कईं युवाओं को जागृत किया और भारी संख्या में लोग आजादी के आन्दोलन से जुड़ने लगे। स्वाधीनता संग्राम में उनके द्वारा भड़काई चिंगारी ने विशाल रूप ले लिया था, जिससे अंग्रेज भी भयभीत होने लगे थे।

देश के अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी की पुण्यतिथि, बलिदान दिवस पर उन्हें शत-शत नमन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button