Breaking NewsUttarakhand

इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 2021 में पुरस्कृत हुआ गीत “बादशाह हैं हम”

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तीन दिनों तक आयोजित किये गए इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 2021 में “बादशाह हैं हम” नामक गीत को चयनित कर पुरस्कृत किया गया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गीत को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गीत के निर्माताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के हाथों से ये पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में दिनांक 17 से 19 सितंबर तक आयोजित इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 2021 में उत्तराखंड के कईं फिल्मी प्रोजेक्ट्स को चयनित कर पुरस्कृत किया गया।

Advertisements
Ad 29

ज्ञात हो कि “बादशाह हैं हम” नामक गीत को वर्ष 2018 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। जिसकी शूटिंग देहरादून एवँ उसके आसपास की खूबसूरत लोकेशंस पर की गई थी।

गीत को ब्रदर क्रिएटिव आर्ट्स और चाहत फ़िल्म प्रोडक्शन के द्वारा बनाया गया है। जबकि गीत का निर्देशन जावेद हमीद और अरविंद सिंह राजावत ने किया है।

देखिए वीडियो:

[wonderplugin_gallery id=”120″]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button