Breaking NewsUttarakhand

पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर ने तेज किया अपना चुनाव प्रचार

यदि राजनीति के जानकारों की मानें तो  वंशिका सोनकर के पिता और क्षेत्र के पूर्व पार्षद अजय सोनकर के अनुभवों का पूरा फायदा वंशिका सोनकर को मिलने जा रहा है।

देहरादून। वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी से भाजपा की युवा पार्षद प्रत्याशी एवं पूर्व पार्षद अजय सोनकर की पुत्री वंशिका सोनकर ने नगर निकाय चुनाव की तिथि नज़दीक आते देख अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।

बीजेपी की पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर अपने चुनावी अभियान के चलते इंदिरा कॉलोनी वार्ड में जनता के बीच लगातार बैठकें और जनसम्पर्क कर रही हैं। वे अपने पिता एवं वार्ड के पूर्व पार्षद अजय सोनकर के साथ क्षेत्र वासियों के बीच जा रही हैं और अपने लिए समर्थन मांग रही हैं।

Advertisements
Ad 29

वहीं सबसे कम उम्र की पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर को भारी जन समर्थन एवं लोगों का आशीर्वाद मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। वंशिका सोनकर के प्रति वार्ड की जनता का लगाव और झुकाव देखकर उनकी जीत निश्चित नज़र आ रही है।

यदि राजनीति के जानकारों की मानें तो  वंशिका सोनकर के पिता और क्षेत्र के पूर्व पार्षद अजय सोनकर के अनुभवों का पूरा फायदा वंशिका सोनकर को मिलने जा रहा है और वे इंदिरा कॉलोनी वार्ड से प्रचंड बहुमत से पार्षद पद का चुनाव जीतने जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button