Breaking NewsUttarakhand

जनसेवी भावना पांडे ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। गुरु पूर्णिमा का खास पर्व इस साल 13 जुलाई यानी आज मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, प्रसिद्ध जनसेवी एवं जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने उत्तराखंड वासियों समेत समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

अपने शुभकामना सन्देश में जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा- “गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।” उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि है, जो मार्गदर्शक बनकर हमारे अज्ञानता के अंधकार में ज्ञान का प्रकाश कर जीवन जीने के सही मूल्यों की सीख देते हैं। इस अवसर पर मैं समस्त गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ।

Advertisements
Ad 13

गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जनसेवी भावना पांडे ने कहा कि हिंदू धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा का विशेष महत्व है, ऐसा इसलिए क्योंकि आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही वेदों के रचयिता वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। आषाढ़ पूर्णिमा को ही गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा आज मनाई जा रही है। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं को प्रसन्न करने के लिए लोग उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। इतना ही नहीं कई लोग गुरु को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के मंत्रों का जाप भी करते हैं। इस दिन दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। गुरु पूर्णिमा के दिन किया गया दान और स्नान बहुत महत्वपूर्ण होता है।

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि हमारे जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान से प्रकाशित करने वाले “गुरु” को हमारी संस्कृति में देवतुल्य माना गया है। आज का यह दिन उन सभी गुरु जनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए है जिन्होंने हमें, हमारे देश, प्रदेश और समाज को दिशा और प्रेरणा दी है। देश में ज्ञान की गंगा अविरल बहती रहे, भारत धनवान और ज्ञानवान बने, यही ईश्वर से कामना है। आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं सभी गुरुजनों को सादर वंदन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button