Breaking NewsNational

सिगरेट के 7 रुपये मांगने पर युवक ने दुकानदार के साथ किया ये काम, खबर पढ़कर रह जाएंगे हैरान

सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार से युवक भिड़ गया। महज ₹2 के विवाद में उसने दुकानदार की उंगली काटकर अलग कर दी। उंगली को दांतों से इतनी जोर से काटा कि वह कटकर जमीन पर गिर पड़ी।

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिल्हौर कस्बे में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। महज ₹2 के विवाद में एक सनकी युवक ने दुकानदार पर इस कदर हमला किया कि उसने दांतों से चबाकर दुकानदार की उंगली काटकर अलग कर दी। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

क्या था विवाद?

जानकारी के अनुसार, बिल्हौर के गोल मार्केट के सामने महाराणा प्रताप नगर निवासी दीपू अंडे और बेकरी की दुकान चलाता है। रविवार सुबह एक युवक उनकी दुकान पर सिगरेट लेने पहुंचा। सिगरेट पीने के बाद जब पैसे देने की बारी आई, तो युवक सिगरेट की कीमत ₹7 के बजाय केवल ₹5 देने पर अड़ गया। दीपू ने जब अपने पूरे पैसे मांगे, तो दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

धक्का-मुक्की और फिर हैवानियत

विवाद के कुछ देर बाद युवक दोबारा दुकान पर पहुंचा और फिर से गाली-गलौज करने लगा। बात बढ़ने पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने आव देखा न ताव और दुकानदार दीपू के बाएं हाथ की उंगली को अपने दांतों से इतनी जोर से काटा कि वह कटकर जमीन पर गिर पड़ी।

दुकानदार लहूलुहान, आरोपी गिरफ्तार

उंगली कटते ही दीपू दर्द से कराह उठा और उसका हाथ बुरी तरह लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जमा हो गए। लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया और बाद में पुलिस को सौंप दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button