Breaking NewsEntertainment

नए लुक को लेकर ट्रोल हुईं दिव्यांका

मुम्बई। दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को कुछ लोगों ने पसंद नहीं किया जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की गई। वहीं दिव्यंका ने भी इन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ की दिव्यंका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर ‘ये है मोहब्बतें’ के कैरेक्टर शन्नो की है। इन दिनों स्टार प्लस के इस सीरियल में दिव्यंका शन्नो बनी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के बाद दिव्यंका की तस्वीर पर कई कमेंट्स आने लगे। तस्वीर में शन्नो बनीं दिव्यंका ने नाक के सेंटर में नथ पहनी हुई है। वहीं अपने चेहरे को घूंघट से ढका हुआ है। दिव्यंका ने ऐसी दो तस्वीरें शेयर की हैं।

Advertisements
Ad 29

जहां कुछ लोगों ने दिव्यंका की इन तस्वीरों को पसंद किया वहीं कई लोग थे जिन्होंने दिव्यंका को इसके लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल तस्वीरों में इस रोल के लिए दिव्यंका थोड़ी सांवली बनी हैं। इस दौरान लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि दिव्यंका टीवी में दिखने के लिए सांवली बन गई हैं। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो लिखा कि दिव्यंका इस लुक को धारण कर के गरीब और पिछड़े लोगों का मजाक बना रही हैं।

इसके बाद दिव्यंका ने इन लोगों को जवाब देना शुरू किया। दिव्यंका ने इन ट्रोलर्स को जवाब में लिखा, ‘मैं अगर सांवला दिखना चाहती हूं तो इसमें मैं गलत कहां हूं? आप लोग कमेंट करने से पहले एक बार भी सोचते नहीं। मुझे जज करने से पहले मेरे बारे में अच्छे से जानें।’

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button