Ajab-GajabBreaking NewsWorld

इस मासूम ने नन्हें हाथों से दबोच लिया विशालकाय अजगर का मुंह, देखें वीडियो

जावा, (इंडोनेशिया)। इंटरनेट पर अजगर के साथ खेलते एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। अजगर बच्चे से कम से कम दस गुना बड़ा नजर आता है। वीडियो की शुरुआत में बच्चा अजगर की कुंडली में बैठा खिसकता हुआ दिखाई देता है। बच्चे के रोने की भी आवाज भी सुनाई देती है। वीडियो में दिखाई देता है कि बच्चा किसी तरह छूटकर खड़ा होता है और चिल्लाते हुए दौड़कर अजगर का मुंह पकड़ लेता है। बच्चा अपने अजगर का मुंह किसी खिलौने की तरह उठा लेता है।

यह दृश्य देखने में बेहद खौफनाक मालूम होता है। वीडियो को Svetzari नाम के यूट्यूब चैनल के द्वारा अपलोड किया गया है। यूट्यूब चैनल ने बताया है कि माता-पिता ने ही बच्चे को दस गुना बड़े अजगर के साथ खेलने दिया और वीडियो बना लिया। मामला इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत का बताया जा रहा है। वीडियो को पिछले महीने अपलोड किया गया था जिसे खबर लिखे जाने तक डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था।

Advertisements
Ad 29

वीडियो में बताया गया है कि इंडोनेशिया में ही इसी वर्ष जून में बागवानी करने के दौरान एक महिला को अजगर जिंदा निगल गया था जिसे उसका पेट काटकर बाहर निकाला गया था। वा टीवा नाम की महिला के बेटे ने जमीन पर पड़े एक अजगर को देखा जो पेट में बड़े से उभार के कारण बड़ी मुश्किल से रेंग पा रहा था। अजगर ने महिला को सिर की ओर से निगला था।

देखें वीडियो:

[wonderplugin_gallery id=”57″]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button