नई दिल्ली । दिल्ली में एक 4 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी स्कूल वैन का ड्राइवर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
दिल्ली के बाबा हरिदास नगर पुलिस स्टेशन एरिया में एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप होने का मामला सामने आया है। बच्ची की हालत बहुत गंभीर है। पीड़ित बच्ची नर्सरी की छात्रा है। बीते दिन आरोपी ड्राइवर पवन कुमार सभी बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने के बाद बच्ची को एक सुनसान जगह पर ले गया और वहां उसने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस वारदात के बाद आरोपी बच्ची को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया था।
उसी रात 11 बजे पीड़ित बच्ची ने दर्द होने की बात कहकर अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। जिसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। वे बच्ची की हालत को देखते हुए फौरन उसे अस्पताल ले गए, उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने बच्ची के बयान भी लिए।
पुलिस ने बच्ची और उसके परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी स्कूल वैन ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर शादीशुदा है और दो लड़कियों का पिता भी है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि बहुत हो चुका। उन्होंने कहा कि ये बहुत शर्म की बात है कि दिल्ली में रोज ऐसे दुष्कर्म के केस सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली महिला आयोग की मांग है कि इस केस जल्द से जल्द फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो और इस दरिंदे को 2 महीने में फांसी की सजा हो।
Advertisements
Read Next
February 7, 2026
U19 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के लिए BCCI ने खोला खजाना, किया ये बड़ा ऐलान
February 7, 2026
पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर शुरु हुई राजनीति, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा का बयान आया सामने
February 7, 2026
‘द फैमिली मैन 3’ एक्टर सुनील थापा का निधन, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
February 7, 2026
महिला कांग्रेस नेता पर कैफे में हुआ जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
February 7, 2026
उत्तराखंड में तेवर दिखा रहा पारा, दो दिन बाद बारिश-बर्फबारी के आसार
February 7, 2026
अपने गांव में भ्रमण पर निकले योगी आदित्यानाथ, स्कूली बच्चों ने किया स्वागत
February 7, 2026
बढ़ रही ऑनलाइन गेमिंग की लत के मद्देनजर डीएम ने जारी की स्कूल एडवाइजारी
February 7, 2026
माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर पार्षद वंशिका सोनकर ने किया नमन
February 7, 2026
माता रमाबाई अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन : डॉ. अभिनव कपूर
February 6, 2026
भारत के इस राज्य में लगातार डोल रही धरती, जानिए कितनी है तीव्रता
Back to top button