Breaking NewsUttarakhand

Uttarakhand : केदारनाथ धाम में करीब पांच फीट तक जमी बर्फ, तापमान -16 डिग्री पंहुचा

Uttarakhand Snowfall: केदारनाथ धाम में बीते दो दिनों से बर्फबारी जारी थी। आज सुबह मौसम खुलने पर जवानों ने धाम में बर्फ हटाने का काम किया।

रुद्रप्रयाग। बाबा केदार की नगरी में शीतकाल के दौरान प्रकृति की कठिन चुनौतियों के बीच उत्तराखंड पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान धाम की कड़ी सुरक्षा में लगे हुए हैं। जहां धाम में तापमान-16 डिग्री के निचले स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, इन कठिन परिस्थितियों में भी आईटीबीपी और पुलिस के जवान अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।

मंगलवार को जारी बर्फबारी के बाद बुधवार को जब मौसम खुला और बर्फबारी बंद हुई तो जवानों ने पांच फीट ऊंची बर्फ को हटाकर बाधित संपर्क मार्गों को खोला। इसके साथ ही जवान अपने बैरक के आसपास भी बर्फ हटाकर उसे साफ कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 26

केदारनाथ की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और कम ऑक्सीजन के बावजूद, जवानों का मनोबल ऊंचा बना हुआ है। फिलहाल केदारनाथ धाम में पुलिस के चार और आईटीबीपी के 30 जवान मौजूद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button