दीपिका ने पहनी ऐसी पोशाक, लोगों ने उड़ाया जमकर मजा़क

मुम्बई। सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी खूबसूरती और नटखट अदाओं की वजह से अक्सर सुर्खियों में छायी रहती हैं। दीपिका एकबार फिर से चर्चाओं में हैं मगर इस बार उनके खबरों में आने की वजह जानकर आप हैरान रह जायेंगें। दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक नई तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में वह लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही हैं।
इस ड्रेस में वह हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह लुक पसंद नहीं आया है। इन यूजर्स ने दीपिका को इस तस्वीर पर काफी ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, “इस ड्रेस से तो पूरा फर्श साफ हो जाएगा।” इसके अलावा अन्य कई यूजर्स ने भी ऐसे ही मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा, “कपड़े बर्बाद मत कीजिए।”
बता दें कि दीपिका बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दूसरी तरफ खबर है कि दीपिका जल्द ही विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। हालांकि इस फिल्म के बारे में अभी तक बहुत सारी जानकारियां बाहर नहीं आई हैं।
दरअसल ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब लुक और पोशाक को लेकर कोई फिल्मी सितारा दर्शकों के निशाने पर आया हो। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के लुक को लेकर भी उनके चाहने वालों ने उनकी आलोचना की थी। गाहे-बगाहे कोई न कोई फिल्म स्टार दर्शकों का टारगेट बन ही जाता है। क्योंकि ये फैंस ही हैं जो एक आम इंसान को पहेल सेलिब्रिटी और फिर सुपरस्टार बनाते हैं। इन्हें पसंद आये तो आप स्टार हो वरना बेकार।