Breaking NewsUttarakhand

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने की मुख्यमंत्री धामी के कार्यों की प्रशंसा, कही ये बात

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य व जनहित में किये जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की है। उन्होंने पुलिस जवानों के ग्रेड पे विवाद के समाधान पर सीएम के अहम निर्णय की प्रशंसा की।

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने सीएम धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पुलिस जवानों के ग्रेड पे का विवाद खत्म करने के लिए बीच का रास्ता निकाल लिया है। पुलिस कांस्टेबलों को एक स्टार के साथ 4200 ग्रेड पे का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने नई रैंक एडिशनल सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के 1750 पद सृजित करने के आदेश जारी किए हैं।

Advertisements
Ad 13

अजय सोनकर ने कहा कि पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं, जबकि एडिशनल सब इंस्पेक्टर का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नत करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने और एएसआई की नई रैंक सृजित कर 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने जब से उत्तराखंड की सत्ता की कमान संभाली है तभी से वे राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न मसलों पर जांच चल रही है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहसिक कदम उठाते हुए विभिन्न मुद्दों पर जांच के आदेश दिए हैं एवं जाँच में दोषी पाए गए लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button