Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम बिगड़ने का सिलसिला बुधवार को भी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा पर्वतीय जिलों में 13 मई को बारिश-ओलावृष्टि और तेज तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है। अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में भी बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 18 मई तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button