Breaking NewsUttarakhand

जनसेवी अजय सोनकर ने शिरडी के साईं बाबा जी की जयंती के अवसर पर किया सादर नमन

जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- ‘‘दो शब्दों से तय होती है, दुख से सुख की दूरी श्रद्धा और सबुरी’’ मानवता को सबसे बड़ा धर्म मानने वाले परमार्थ की मिसाल शिरडी के साईं बाबा जी की जयंती पर कोटिशः नमन।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने शिरडी के साईं बाबा जी की जयंती के अवसर पर सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- ‘‘दो शब्दों से तय होती है, दुख से सुख की दूरी श्रद्धा और सबुरी’’ मानवता को सबसे बड़ा धर्म मानने वाले परमार्थ की मिसाल शिरडी के साईं बाबा जी की जयंती पर कोटिशः नमन।

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने साईं बाबा को नमन करते हुए कहा कि भगवान साईं बाबा जी उनके आराध्य देव हैं और वे आज जो कुछ भी हैं शिरडी वाले साईं बाबा जी के आशीर्वाद से ही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान साईं बाबा जी ने ही उन्हें जीवन में सही राह दिखाई और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि भगवान साईं बाबा से प्रेरणा लेकर और उनकी दी हुई सीख को अपने जीवन उतारकर ही वे समाजसेवा के क्षेत्र में आये और लोगों की सेवा करने लगे। उन्होंने कहा कि भगवान साईं बाबा के पद चिन्हों पर चलकर ही वे जीवन में आगे बढ़ रहे हैं और साईं बाबा की कृपा से ही उनका जीवन चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button