Breaking NewsUttarakhand

देहरादून में आज भी बरस सकते हैं बादल, मौसम विभाग ने जताई आशंका

देहरादून। जल्द ही मानसून की विदाई होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मानसून प्रदेश से विदाई ले सकता है। वहीं मौसम विभाग ने कुमाऊं के कुछ जिलों में मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका जताई है। दून में शाम को हुई झमाझम बारिश से तापमान में कमी आई है। जिससे अब उमस से भी निजात मिल गई है।

मौसम विभाग ने आज भी दून में हल्की बारिश की आशंका जताई है। शुक्रवार को दून में सुबह से धूप खिली रही। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और शाम को शहर के ज्यादातर इलाकों झमाझम बारिश हुई। हालांकि, मेघ तकरीबन आधा घंटा ही बरसे। लेकिन, इससे तापमान में गिरावट आ गई और उमस से राहत मिली।

Advertisements
Ad 29

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक मानसून अब विदाई के दौर में पहुंच चुका है। आज देहरादून समेत कुमाऊं के कुछ जिलों में हल्की बारिश की आशंका है। इसके बाद प्रदेश में मानसून की बारिश होने के आसार नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button