Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार, देहरादून में बरसे बादल

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही गर्मी से बुधवार को थोड़ी राहत मिली। दोपहर बाद राजधानी देहरादून के कईं इलाकों में बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून समेत पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले 72 घंटे तक हल्की से लेकर भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को जहां नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर में हल्की से लेकर भारी तेज बारिश की संभावना है। वहीं देहरादून में दोपहर बाद बारिश हुई।

इसके अलावा गुरुवार को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, चमोली, देहरादून समेत कई जिलों में हल्की से भारी बारिश की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है। राज्य के ज्यादातर जिलों में हल्की से भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

Advertisements
Ad 29

मौसम विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के कई जिलों में बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। जहां तक राजधानी देहरादून का सवाल है तो आज राजधानी दून से लेकर देहात तक तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना मौसम विज्ञानियों की ओर से जताई गई है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले ढाई माह के भीतर पूरे राज्य में 772.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जो सामान्य से तीन प्रतिशत कम है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा तीन ऐसे जिले हैं जहां सामान्य से अधिक बारिश हुई है। जबकि देहरादून समेत राज्य के बाकी जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकार्ड की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button