Breaking NewsUttarakhand

जनसेवा और वार्ड के विकास के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही हैं पार्षद वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर जनता की तकलीफों को दूर करने की सभी मुमकिन कोशिशें कर रही हैं। पीड़ित जनता के दुःख-दर्द के बारे में जानकर वे एक आवाज़ पर चली आती हैं और जनसमस्याओं के निवारण के प्रयास करती नज़र आती हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने जनसेवा के कार्य करके लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वार्ड की जनता को राहत पहुंचाने के लिए वे निरन्तर जनहित से जुड़े कार्य कर रही हैं।

कम उम्र में ही सियासी जमीन पर कदम रखने वाली युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर को राजनीति और समाजसेवा करने की प्रेरणा अपने पिता पूर्व पार्षद अजय सोनकर से मिली। पिता के आशीर्वाद से ही उन्होंने नगर निकाय चुनाव लड़ा और भारी मतों से विजयी हुईं। क्षेत्र की जिस जनता ने वंशिका सोनकर को अपना आशीर्वाद देकर पार्षद बनाया, आज वंशिका सोनकर ने उसी जनता की सेवा में स्वयं को समर्पित कर दिया है।

Advertisements
Ad 27

पार्षद वंशिका सोनकर जनता की तकलीफों को दूर करने की सभी मुमकिन कोशिशें कर रही हैं। पीड़ित जनता के दुःख-दर्द के बारे में जानकर वे एक आवाज़ पर चली आती हैं और जनसमस्याओं के निवारण के प्रयास करती नज़र आती हैं। बीते लगभग एक वर्ष के भीतर पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी वार्ड में अनेक विकास कार्य करवाये हैं, जिससे क्षेत्र की जनता ने काफी राहत महसूस की है।

अपने इसी प्रयास के चलते पार्षद वंशिका सोनकर ने हाल ही में अपने क्षेत्र में श्याम लाल ठेकेदार के घर से लेकर नीलू बागड़ी के घर तक रोड चौड़ीकरण और पुस्ता व पुस्ते के ऊपर जाल का निर्माण का कार्य करवाया। वहीं स्थानीय निवासी विष्णु के घर से लेकर सुरेश के घर तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया। यही नहीं वार्ड के विकास को लेकर वे क़ई महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी कार्य कर रही हैं, जिन्हें जल्द ही शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button