Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में जल्द हो सकता है मंत्रीमंडल का विस्तार, पढ़िये खबर

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली दौरे से लौटकर कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात में विस्तार की सहमति मिलने के संकेत भी दिए।

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सचिवालय में मीडिया को बताया कि दिल्ली में उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष और रेलमंत्री से मुलाकात का समय तय हुआ था। राष्ट्रीय अध्यक्ष को उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार सहित कई अन्य प्रदेश संबंधित मुद्दे से अवगत करवाया। प्रदेश मंत्रिमंडल में रिक्त तीन पदों को जल्द भरा जाएगा।

Advertisements
Ad 29

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात का समय नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने शाह से मिलने का समय मांगा था।

इस कारण वह शुक्रवार रात दिल्ली में रुके। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री शाह की व्यस्तता के कारण उन्हें समय नहीं मिल पाया है। मुख्यमंत्री को जब भी समय मिलेगा वह शाह से मिलने दिल्ली जाएंगे। माना जा रहा है कि शाह से मुलाकात के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम मुहर लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button