Breaking NewsNationalUttarakhand

भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है : राजनाथ

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने देहरादून में कहा कि भविष्य में भारत विदेश में मिसाइल बेच सकता है। पीएम मोदी ने विदेशों में भारत का मस्तक ऊंचा किया है और कई मंचों कूटनीतिक सफलता भी हासिल की है। देहरादून के ओएनजीसी सभागार में उत्तराखंड पब्लिक फोरम के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में राजनाथ सिंह ने मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व की जमकर प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है। ऐसे में जनता की अपेक्षाएं बढ़ी हैं। आज दुनिया के देश कह रहे है भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। केंद्र सरकार ने सिस्टम को पारदर्शी किया है। आज किसान घर बैठे- बैठे अपना माल बेच रहा है। कांग्रेस काल में कोल ब्लाक आवंटन घोटाला हुआ और राजग काल में इससे दो लाख करोड़ का मुनाफा मिला।

सीमाओं की सुरक्षा के संबंध में उन्होंने कहा कि सेना को निर्देशित किया गया है कि पहली गोली न चलाई जाए, लेकिन पाकिस्तान से गोली चले तो फिर गोली की चिंता न की जाये।

Advertisements
Ad 13

उन्होंने उत्तराखंड को स्वाभिमानियो की धरती बताते हुए कहा कि यहां के लोग बड़ी संख्या में सेना में हैं और सीमांत राज्य होने के नाते भी केंद्र सरकार की ओर से यहां के विकास के लिए विशेष प्रयास जारी हैं। उत्तराखंड मे सबको रोजगार मिलना चाहिये। उत्तराखंड के सांसदों को मंत्रिमंडल मे भेजने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंतजार कीजिये।

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दोपहर करीब दो बजे विशेष विमान से वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट में उतरे। यहां से वह हेलीकाफ्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता भी उनकी अगवानी को पहुंचे। उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button