Breaking NewsEntertainment

आज उठेगी ‘डाॅली की डोली’, सिख रीति-रिवाजों से हो रही शादी

मुम्बई। सोनम कपूर बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ आज (8 मई) शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सोनम और आनंद की शादी सिख रीति-रिवाजों से होगी। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं।

गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आ रहे आनंद आहूजा काफी स्मार्ट दिख रहे हैं। सोनम कपूर की दोस्त अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस भी सोनम कपूर की शादी के लिए पहुंच चुकी हैं। अर्जुन कपूर, जान्ह्वी कपूर, खुशी कपूर, अशुंला कपूर, संजय कपूर, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और बेटी सनाया कपूर भी शादी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों के अनुसार, दूल्हे राजा आनंद आहूजा बरात लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। सोनम कपूर के परिवारजन पिता अनिल कपूर और भाई हर्षवर्धन समेत कई लोग दरवाजे पर बरात के स्वागत के लिए खड़े हुए हैं।

LIVE UPDATE:

Advertisements
Ad 29

– सोनम कपूर के दुल्हन लिबास की तस्वीर को ‘राजी’ स्टार आलिया भट्ट ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है।

– सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर काफी स्मार्ट लग रहे हैं।

– शादी समारोह में सोनम कपूर की दोस्त जैकलीन फर्नांडीस भी पहुंच चुकी हैं।

– सोनम की करीबी दोस्त शादी के लिए हुईं तैयार

– सोनम कपूर की करीबी दोस्त मसाबा गुप्ता।

– आनंद आहूजा दोस्तों संग हुए स्पॉट। दूल्हे राजा ने दोस्तों के संग तस्वीर खिंचाई।
– शादी के वेन्यू पर बोनी कपूर बेटियों संग जाहन्वी कपूर और खुशी कपूर संग पहुंच चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button