Breaking NewsNational

ताजमहल है खूबसूरत कब्रिस्तान : विज

चंडीगढ़। ताज महल पर भाजपा नेता संगीत सोम के बयान को लेकर विवाद के बीच हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने इस स्मारक को ‘खूबसूरत कब्रिस्तान’ बताया है। हरियाणा में भाजपा सरकार में स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री विज ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान है।’’ विज अतीत में कई बार अपने बयानों से विवाद पैदा कर चुके हैं।

Advertisements
Ad 29
विज का ट्वीट उत्तर प्रदेश में सरधना से भाजपा विधायक सोम के उस बयान की पृष्ठभूमि में आया है जिसमें उन्होंने भारत की विरासत में ताजमहल के स्थान पर सवाल उठाया था। ताजमहल को लेकर विवाद को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि इस स्मारक को ‘‘भारत माता के सपूतों’’ ने अपने खून और पसीने से बनाया था और इसकी सुरक्षा उनकी सरकार की जिम्मेदारी है।
हालांकि, भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने दावा किया था कि ताजमहल भगवान शिव का मंदिर था जिसे ‘तेजो महल’ कहा जाता था। इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने मकबरे में तब्दील कर दिया। 17वीं शताब्दी के संगमरमर से निर्मित इस स्मारक का निर्माण शाहजहां ने अपनी पत्नी की याद में किया था। दोनों को वहां दफनाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button