Breaking NewsUttarakhand

तीन साल की बच्ची की ट्रक से कुचलकर मौत

ऋषिकेश। स्कूटी से बच्ची को आंगनबाड़ी केंद्र छोड़ने जा रही महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन साल की बच्ची की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सुबह असेना विस्थापित निवासी रेखा देवी (25 वर्ष) पत्नी सुरेंद्र सिंह बिष्ट बेटी सिम्मी (3 वर्ष) को स्कूटी से आंगनबाड़ी छोड़ने जा रही थी।

Advertisements
Ad 29

ग्रामसभा खदरी के चोपड़ा फार्म लक्कड़ घाट तिराहे पर रेत से भरे डंपर के साथ स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बच्ची की टायर के नीचे कुचल कर मौत हो गई।

मां को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। इस बीच ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button