Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री ने कहा- बचदा का जाना पूरे प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज देहरादून के बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और पूर्व सांसद स्वर्गीय बची सिंह रावत की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए।

उन्होंने स्वर्गीय बची सिंह रावत के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी उनके साथ थे।

Advertisements
Ad 29

मुख्यमंत्री ने कहा कि बचदा का जाना पूरे प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button