Breaking NewsUttarakhand

आज खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, पहुंचा श्रद्धालुओं का पहला जत्था

आज सुबह पांच बजे श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होंगे। सुबह ठीक दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दिव्य पल के करीब 5000 श्रद्धालु साक्षी बनेंगे।

देहरादून। जो बोले सो निहाल के जयकारों के साथ पंज प्यारों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का पहला जत्था घांघरिया पहुंच गया है। रविवार को सुबह पांच बजे श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होंगे। सुबह ठीक दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दिव्य पल के करीब 5000 श्रद्धालु साक्षी बनेंगे।

हेमकुंड साहिब के दर्शनों को लेकर सिख श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। शनिवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे में अखंड साहिब को भोग अर्पित करने के बाद शबद कीर्तन आयोजित किया गया। सुबह आठ बजे सेना और पंजाब से आए बैंड के मधुर धुन के बीच पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ।

गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि शनिवार शाम चार बजे पहला जत्था घांघरिया पहुंच गया है। रविवार को सुबह पांच बजे जत्थे में श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होंगे। सुबह ठीक दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

Advertisements
Ad 13

दो महीने में पुल तैयार होना बड़ी उपलब्धि
उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए श्रद्धालु कई महीने तक इंतजार करते हैं। बताया कि दो माह पूर्व गोविंदघाट का वाहन पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। हमें चिंता थी कि यदि पुल समय पर नहीं बना तो यात्रा प्रभावित होगी, लेकिन सरकार और प्रशासन के सहयोग से नया पुल बनकर तैयार हो गया है। जिससे अब यात्रा में कोई रुकावट नहीं आई। यह बड़ी उपलब्धि है।

सभी व्यवस्था हैं दुरुस्त
गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने कहा कि यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। बताया कि सुबह 6 बजे सभी संगत का हेमकुंड साहिब में पहुंचना शुरू हो जाएगा। सुबह 10 बजे कपाट खुलने के बाद पहली अरदास के साथ तीर्थयात्रा विधिवत रूप से शुरु हो जाएगी। इस मौके पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व पालिकाध्यक्ष रोहिणी रावत आदि मौजूद रहे।

आस्था पथ पर खुलने लगीं दुकानें
हेमकुंड साहिब के 13 किलोमीटर लंबे पैदल आस्था पथ पर जगह-जगह दुकानें खुलनी शुरू हो गई हैं। जिससे यात्रा मार्ग पर चहल-पहल दिख रही है। गोविंदघाट में भी दुकानें खुलने से रौनक बढ़ गई है। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर गोविंदघाट से पुलना तक श्रद्धालु वाहन से जाते हैं, जबकि यहां से हेमकुंड साहिब तक पैदल यात्रा होती है। यात्रा मार्ग पर पुलना से हेमकुंड साहिब के बीच होटल व ढाबे संचालित होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button