Breaking NewsUttarakhand
Weather News: उत्तराखंड में तेज दौर की बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Uttarakhand Weather News: प्री-मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों की ओर से आज प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है।

देहरादून। उत्तराखंड में आज (मंगलवार) तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से तेज दौर की बारिश व हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और रुद्रप्रयाग के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश से गर्मी से राहत मिली है। आने वाले दिनों की बात करें तो 22 जून तक प्रदेशभर में मौसम बदला रहेगा।




