Breaking NewsUttarakhand

यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, मां यमुना ने मायके में किया प्रस्थान

उत्तरकाशी। आज भैैयादूज पर शीतकाल के लिए भगवान केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8:30 बजे बंद हो गए हैं। 29 अक्तूबर को डोली अपने शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। उधर, दोपहर 12:09 मिनट पर शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट बंद किए गए। माता की डोली अपने मायके खरसाली के लिए प्रस्थान किया।

गुरुवार सुबह मां यमुना के भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली खरशालीगांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुए। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल व पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि भैयादूज पर दोपहर 12:09 पर विधिविधान के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए गए।

Advertisements
Ad 13

इससे पहले सुबह 8:30 बजे मां यमुना के मायके खरशाली गांव से उनके भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली बहन को लेने यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री धाम में इस बार रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं ने धाम में पहुंच कर मां यमुना के दर्शन किए करीब पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे।

वहीं बुधवार को अन्नकूट के पावन पर्व पर दोपहर 12.01 बजे विधि-विधान के साथ करीब दो हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर किए गए थे। मां गंगा की भोगमूर्ति सेना के बैंड और पारंपरिक ढोल-दमाऊं की अगुवाई में मुखबा के लिए रवाना हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button