Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने भी सम्राट पृथ्वीराज फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

सम्राट पृथ्वीराज के जीवन पर बनी इस फिल्म में प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य इस फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर चुके हैं।

Advertisements
Ad 29

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर राज्यवासियों से कहा कि देशप्रेम, साहस एवं पराक्रम से परिपूर्ण सम्राट पृथ्वीराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अवश्य देखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button