Breaking NewsUttarakhand

बिंदाल बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पावन छठ पूजा का पर्व

देहरादून के इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में बिंदाल बस्ती के निवासियों ने बिंदाल नदी के किनारे छठ पूजा का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। नदी किनारे एकत्र किए गए पानी में उतरकर व्रती महिलाओं ने छठ की पूजा की। 

देहरादून। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में छठ पूजा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में भी छठ पर्व का उत्साह देखने को मिला। जनपद देहरादून में कईं जगह छठ पूजा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये गये और नदियों व पानी वाली जगहों के किनारे लोगों की भीड़ से भरे नज़र आये।

छठ पर्व के पावन अवसर पर दून नगरी श्रद्धा और आस्था के रंगों में रंगी नजर आई। ब्रह्म मुहूर्त में व्रती महिलाओं ने स्नान कर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना के साथ खरना की परंपरा निभाई। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल रही। महिलाएँ पूजा सामग्री, सुपली, दीया, फल-फ्रूट और कोसी पूजन का सामान खरीदने के बाद गीत गाती हुई घरों की ओर जाती दिखाई दीं।

वहीं देहरादून के इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में बिंदाल बस्ती के निवासियों ने बिंदाल नदी के किनारे छठ पूजा का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। नदी किनारे एकत्र किए गए पानी में उतरकर व्रती महिलाओं ने छठ की पूजा की।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- सूर्य देव की उपासना के पावन महापर्व ‘छठ पूजा’ के शुभ अवसर पर सभी छठव्रतियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। छठी मैया के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो, यही प्रार्थना है।

इस अवसर पर आशा सोनकर, खुशबू, गायत्री, काजल, मुकेश कुमार, राकेश, राजेश, आशा, रजनी, बिट्टू, मनीष, हरिशंकर मिश्रा एवं सिकन्दर सोनकर आदि समेत भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button