Breaking NewsUttarakhand

महाकुम्भ मेला 2021 के आयोजन को लेकर अखाड़ा परिषद के संतो ने की मुख्यमंत्री से वार्ता

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व अखाड़ा परिषद के संत महात्माओ ने रविवार को सीएम आवास में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में महाकुम्भ मेला 2021 के संबंध में विचार विमर्श किया।

अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरीगिरी जी महाराज ने बताया कि उनकी सभी अखाङो के संतों के साथ चर्चा हुई है। सभी ने इस बात पर सहमति दी है कि ज्योतिष गणना के अनुसार महाकुम्भ मेले का आयोजन निर्धारित समय पर ही हो। इसका स्वरूप क्या होगा, किस स्तर तक होगा, इस पर सरकार द्वारा अगले वर्ष फरवरी माह में तत्कालीन परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिया जाए।

Advertisements
Ad 29

मुख्यमंत्री ने सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परम्पराओं का ध्यान रखते हुए अगले वर्ष कुम्भ मेले का आयोजन समय पर होगा। परंतु आगामी फरवरी माह में उस समय की परिस्थितियों के अनुरूप संत महात्माओ के मार्ग दर्शन से मेले के स्वरूप के बारे में निर्धारित किया जाएगा। स्थाई प्रकृति के निर्माण कार्य चलते रहेंगे।

बैठक में श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज, श्री महंत महेशपुरी जी महाराज सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button