Breaking NewsEntertainment

बाइपोलर डिसॉर्डर का शिकार था सुपरस्टार सिंगर, अब किया ये बड़ा खुलासा

हनी सिंह ने हाल ही में खुद को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। सिंगर ने बताया कि वह पूरी तरह से गंजे हो चुके हैं। यानी उनके सिर पर जो बाल दिखते हैं, वह उनके बाल नहीं बल्कि विग है। सिंगर ने बताया कि दवाइयों के असर के कारण वह पूरी तरह से गंजे हो गए।

Bollywood News: सिंगर, रैपर और हनी सिंह एक समय पर भारतीय पॉप म्यूजिक के स्टार हुआ करते थे। एक समय था जब उनके गानों का अलग ही क्रेज था। आज भी उनका क्रेज फैंस के बीच कायम है। उनके कॉन्सर्ट में हजारों की भीड़ जमा हो जाती है। लेकिन, हनी सिंह की जिंदगी में एक वो समय भी आया था, जब बेतहाशा शोहरत के बाद उनकी लाइफ पूरी तरह बदल गई। शराब, नशे और ड्रग्स के चलते वह एक अंधेरे कोने में जाते चले गए और फिर यहां से बाहर आने में उन्हें कई साल लग गए। 2024 में हनी सिंह ने अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘फेमस’ में उन दिनों को याद किया था, जब वह नशे के चलते गर्त में चले गए थे और अब एक बार फिर उन्होंने खुद को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

गंजे हैं हनी सिंह

हनी सिंह ने हाल ही में खुद को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए और बताया कि वह पूरी तरह से गंजे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब वह विग पहनते हैं। हनी सिंह ने ‘एबीटॉक्स’ पॉडकास्ट में बताया कि नशे की लत और बाइपोलर डिसऑर्डर से अपनी जंग के दौरान उनके सिर के सारे बाल भी झड़ गए। ये सब दवाईयों के कारण हुआ। वह हैवी मेडिसिन में थे, जिसके साइडइफेक्ट्स के चलते उनके बाल झड़ने लगे और फिर वह पूरी तरह गंजे हो गए।

लगा मर चुका हूं- हनी सिंह

हनी सिंह ने बातचीत के दौरान उस दौर के बारे में बात की जब वह ड्रग्स, नशे और बाइपोलर डिसऑर्डर से लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने कहा- ‘2018-19 के बीच मैं ऐसे फेज में था, जहां मुझे लगने लगा था कि मैं मर चुका हूं। मुझे ऐसा फील होता था कि मैं मर गया हूं और नर्क और स्वर्ग के बीच कहीं फंस चुका हूं। मेरी मां जब मुझे खाना देती थी तो लगता था, कि ये अब आखिरी खाना है। सात साल तक मैं एक ही दवा ले रहा था, मगर ठीक ही नहीं हो रहा था। फिर मैंने घर से बाहर निकलने का फैसला किया और डॉक्टर भी बदल दिया। डॉक्टर ने कुछ नई दवाएं दीं, जिन्हें मैंने खाना शुरू किया। मेन दवा की डोज को एडस्ट किया और चार हफ्तों में ही असर दिखने लगा। मैंने फिर से लोगों से मिलना-जुलना और उनका सामना करना शुरू कर दिया।

105 किलो हो गया था वजन

हनी सिंह आगे कहते हैं- ‘मैं सात साल से दवाईयो पर था, जिसका मेरे शरीर पर भी काफी बुरा असर हुआ। मेरा वजन 105 किलो हो गया और मेरे सारे बाल झड़ गए। ये जो बाल हैं, ये नकली हैं। ये विग है।’ सिंगर ने माना कि 2014 में ड्रग्स छोड़ने के बाद भी उनके लिए सफर काफी मुश्किलों भरा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button