Breaking NewsUttarakhand

धूमधाम से मनाया मोदी का जन्‍मदिन

देहरादून। उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों में भाजपा नेताओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने हरकी पैड़ी में गंगा नदी में दुग्धाभिषेक किया। तो राजधानी देहरादून में नारी शक्ति समारोह आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर देहरादून में भाजपा महानगर का नारी शक्ति सम्मान समारोह किया गया। आइएसबीटी के पास भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने सम्मान समारोह का शुभारंभ किया।

समारोह में उत्तराखंड की लोक गायिका बसंती बिष्ट, संगीता ढौंढियाल व सबसे लंबी फ्लाइट उड़ाने वाली पायलट ऋचा सूद को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर भारी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक जुटे। देहरादून स्थित विशेष कार्यक्रम के मुख्य संयोजक महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल रहे। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत कांग्रेस से बागी नेता नेता भी मौजूद रहे।

विकासनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म उत्सव सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपाई कार्यकर्ताओं ने यमुना घाट में स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें नगर के मंडल महामंत्री विजय महर एवं चंद्रकांता बबीता साजिद अंसारी, काशिफ मोहम्मद, मुकेश, सुशील कुमार, हरीश कौशिक, विनीत, अनुज, संजय शर्मा, नितिन दयाल चंद, पप्पू, अनिल और शंकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 13

हरिद्वार जनपद स्थित रुड़की में भाजपा महिला मोर्चा ने जिला कार्यसमिति की बैठक में मिशन 2017 के लिए जोश भरा गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्तायों को संबोधित करते हुए प्रदेश की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ कल्पना सैनी, पूर्व राज्यमंत्री निरुपमा गौड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा पाल, मिथिलेश राठी और कमला बमोला आदि उपस्थित रहे।

हरिद्वार में भी भाजपा की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। हर की पैड़ी पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, शहर विधायक मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग, जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर की मौजूदगी में गंगा नदी में दुग्धाभिषेक किया गया।
इसके बाद युवा मोर्चा की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु व यशस्वी होने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button