Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में उद्योग लगाने में आएगी तेजी, बैठक में प्रस्ताव पर लगी मोहर

राज्य में उद्योग लगाने में तेजी आएगी। थर्ड पार्टी निरीक्षण करेगी। पीसीबी की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मोहर लगी। क्षेत्रीय कार्यालयों का भी अधिकार बढ़ाया गया है।

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में अब नारंगी और हरी श्रेणी के उद्योग के स्थलीय निरीक्षण-सत्यापन कर रिपोर्ट देने का काम थर्ड पार्टी के माध्यम से हो सकेगा। जिसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) अनुमति प्रदान करेगा। इसका प्रस्ताव पीसीबी की बोर्ड बैठक में पास हो गया है। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारों को बढ़ाया गया है, वे दस करोड़ तक के उद्योगों की स्थापना के लिए अनुमति दे सकेंगे।

औद्योगिक इकाई की स्थापना करने से पहले पीसीबी से एनओसी लेनी होती है। स्थापना के बाद संचालन की एनओसी भी पीसीबी के से मिलती है। राज्य में पीसीबी के केवल चार क्षेत्रीय कार्यालय है। इसके अलावा कर्मचारियों की भी कमी है। ऐसे में कामकाज को बेहतर करने और उद्योगों की स्थापना के काम में तेजी लाने के लिए थर्ड पार्टी का सहयोग लेने का फैसला किया गया है।

एनओसी पीसीबी के माध्यम से जारी हो सकेगी

अब नारंगी (दवा निर्माण इकाई, होटल- रेस्त्रां आदि) और हरी श्रेणी (हल्की इंजीनियरिंग इकाई, इलेक्ट्रानिक सामान की असेंबली आदि) श्रेणी की स्थापना और संचालन के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण और सत्यापन का काम थर्ड पार्टी के माध्यम से हो सकेगा। इसके लिए पीसीबी की बोर्ड बैठक में फैसला लिया गया है।

इसके तहत पीसीबी आईआईटी कानपुर, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पेट्रोलियम देहरादून, पंत विश्वविद्यालय पंतनगर, आईआईटी रुड़की और आईआईटी दिल्ली से सहयोग लेगा। इन संबंधित संस्थाओं के विशेषज्ञ इकाईयों का निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट देंगे। इसके बाद एनओसी पीसीबी के माध्यम से जारी हो सकेगी।

Advertisements
Ad 26

अब आरओ कार्यालय से 10 करोड़ तक औद्योगिक इकाई की अनुमति मिलेगी

राज्य में क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से पांच करोड़ तक हरित श्रेणी वाले उद्योग की स्थापना और संचालन के लिए अनुमति देने का अधिकार था। पांच करोड़ से अधिक लागत वाली इकाईयों से जुड़ी प्रक्रिया पीसीबी मुख्यालय के माध्यम से होती थी, पर अब पीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय 10 करोड़ तक की इकाईयों से जुड़ी अनुमति दे सकेंगे।

मुख्यालय से मिलेगी स्टोन क्रशर की अनुमति

स्टोन क्रशर, स्क्रीनिंग प्लांट, इंडेक्शन फर्नेस व रेलिंग से जुड़ी अनुमति पीसीबी मुख्यालय के माध्यम से ही मिलेगी। यह फैसला भी बोर्ड की बैठक में हुआ है। इस संबंध मे प्रमुख सचिव व पीसीबी अध्यक्ष आरके सुधांशु ने बातया कि कुछ श्रेणी की औद्योगिक इकाईयों के स्थापना और संचालन से जुड़े स्थलीय निरीक्षण का काम थर्ड पार्टी के माध्यम से हो सकेगा। इससे कामकाज और तेजी से हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button