Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का मौसम बना हुआ है। वहीं देहरादून में तेज बारिश जारी है।

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज शुक्रवार भी तेज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से बताई गई थी। देहरादून सहित कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं कई जिलों में बारिश का मौसम बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तराकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा अन्य जिलों में भी गर्जना व बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 13 अगस्त तक प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में विभिन्न जनपदों में बारिश

Advertisements
Ad 26

देहरादून के कालसी में 103 एमएम बारिश दर्ज

बागेश्वर में 42.5 MM बारिश रिकॉर्ड की गई

चमोली में 25.5, रुद्रप्रयाग में 14.5 MM बारिश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button