मंदिर व घर में कभी न रखें ऐसी की मूर्तियां, होगा ये असर

वास्तु शास्त्र के ज्ञाता आचार्य इंदु प्रकाश ने घर व मंदिर में रखी जाने वाली भगवान की मूर्तियों के बारे में विशेष जानकारी दी है। उनके अनुसार मंदिर में या घर की किसी और जगह पर भी भगवान की मूर्ति कभी भी इस तरह नहीं रखनी चाहिए कि उसके पीछे का भाग, यानी पीठ दिखाई दे। मूर्ति बिल्कुल सामने से दिखनी चाहिए।
भगवान की पीठ का दिखना शुभ नहीं माना जाता। पूजा घर में कभी भी गणेश जी की दो से अधिक मूर्तियां या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। अन्यथा यह शुभ फलदायी नहीं होता। घर की दो अलग-अलग जगहों पर एक भगवान की दो तस्वीर हो सकती हैं।

घर में तुलसी या केला का पेड़ लगाना होता है अच्छा
कहते हैं चांदी का बिल्कुल पतला-सा तार घर के मुख्य दरवाजे के नीचे दबाने से वास्तुदोषों का निवारण होता है। इससे घर में किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी घुस नहीं पाती और जो होती है वह भी निकल जाती है। साथ ही घर में एक तुलसी या केले का पौधा जरूर लगा होना चाहिए। यह घर के वातावरण को अच्छा बनाए रखती है और साथ ही ये स्वास्थ्य वर्धक भी हैं।




