Breaking NewsNational

चंद्रयान-3 को लेकर सामने आया ISRO का ये नया अपडेट

चंद्रमा की सतह पर पिछले दो हफ्ते से निष्क्रिय पड़े लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को एक्टिव करने की कोशिश इसरो के वैज्ञानिकों ने शुरू कर दी है। फिलहाल लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान की तरफ से कोई सिग्नल नहीं मिला है।

नई दिल्ली। चंद्रमा की सतह पर उजाला होते ही इसरो चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को एक्टिवेट करने की कोशिश में जुट गया है। फिलहाल इन कोशिशों में इसरो को कोई खास सफलता नहीं मिल पाई है। इसरो के मुताबिक अभी तक कम्यूनिकेशन स्थापित नहीं हो पाया है। इसरो की तरफ से कम्यूनिकेशन स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन विक्रम और रोवर की तरफ से फिलहाल कोई संकेत नहीं मिल पाया है जिससे उनके वेकअप कंडीशन का पता लगाया जा सके। इसरो के मुताबिक लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रहेंगे।

Advertisements
Ad 13

23 अगस्त की शाम चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद की सतह पर अपने कदम रखे थे। उसके बाद लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान ने 14 दिनों तक इसरो के बेंगलुरु स्थित केंद्र को डेटा भेजा था। फिर 2 सितंबर को लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया गया क्योंकि चंद्रमा पर 14 दिनों की रात होनेवाली थी। रात में वहां तापमान काफी नीचे चला जाता है। अब एक बार फिर चंद्रमा पर दिन हो गया है। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को एक्टिव करने की कोशिश की जा रही है। सभी को चंद्रयान-3 के लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ के सक्रिय होने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि जब ऐसा होगा तो यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button