Breaking NewsBusinessUttarakhand

Tomato Prices: फिर महंगे हुए टमाटर, अन्य सब्जियों की कीमतों में भी आया उछाल, यहां देखिए ताजा दाम

पूरे देश में टमाटर की कमी के कारण बाहर से भी टमाटर दून मंडी में नहीं पहुंच पा रहा है। इससे एक बार फिर से टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं।

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में टमाटर के दाम फिर बढ़ गए हैं। फुटकर में टमाटर 150 से 160 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है। अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं, लोगों को महंगे दामों से राहत देने के लिए जिला प्रशासन का अभियान भी अब सुस्त पड़ गया है।

दरअसल, बारिश का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। फसल खराब होने और रास्ते बंद होने के कारण मंडी में टमाटर की आवक घट गई है। पूरे देश में टमाटर की कमी के कारण बाहर से भी टमाटर दून मंडी में नहीं पहुंच पा रहा है। इससे एक बार फिर से टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। वहीं, अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल आने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

जिला प्रशासन की ओर से दुकानों पर लगाई गई मूल्य सूची भी गायब हो गई है। सचिव मंडी विजय थपलियाल ने बताया कि बारिश के कारण पहाड़ों से पर्याप्त मात्रा में टमाटर और सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं। इसका असर दामों पर पड़ रहा है।

Advertisements
Ad 26

फुटकर में सब्जियों के दाम

सब्जी दाम प्रति किलो
टमाटर 150 से 160 रुपये
तोरई 20 से 30 रुपये
भिंडी 30 से 40 रुपये
अदरक 280 रुपये
करेला 50 से 60 रुपये
बैंगन 60 रुपये
लौकी 25 से 40 रुपये
स्रोत लालपुल मंडी पटेलनगर

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button