Breaking NewsUttarakhand

गंग नहर में गिरी अनियंत्रित कार, दो लोगों की डूबने से हुई मौत

कार अनियंत्रित होकर गंगनहर जा गिरी। हादसे में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई।

रुड़की। शादी समारोह से लौटते हुए अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई जिसमें सवार दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास देवबंद से एक शादी समारोह से लौट रही कार अचानक ही तांसीपुर के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई।

हादसे में कार में सवार रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी नाम के दोनों लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और जल पुलिस के द्वारा रजवाहे में सर्चिंग अभियान चलाकर दोनों के शवों को गंगनहर से बाहर निकाला गया। जिसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

Advertisements
Ad 27

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने  दो लोगों की मौत की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जाँच की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button