Breaking NewsEntertainment

रिलीज़ हुआ राजकुमार राव और भूमि की कॉमेडी फ़िल्म बधाई दो का ट्रेलर, देखिए पहली झलक

मुंबई। फिल्म बधाई दो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में राजकुमार राव एक पुलिस वाले और भूमि पेडनेकर एक पीटी टीचर का किरदार निभाती हुई दिखाई दी हैं। ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म के जरिए  राजकुमार राव और भूमि मिलकर दर्शकों को खूब हंसने वाले हैं।

ट्रेलर में भूमि को 31 साल का दिखाया गया है। वह फिल्म में लेस्बियन लड़की का रोल निभा रही हैं। उनपर शादी का काफी दबाव है, जिसको लेकर उनकी मां उन्हें ताने मार रही हैं, लेकिन भूमि को लड़कियों में रूचि होती है। उनकी एक गर्लफ्रेंड भी होती है जिनके साथ वे शारीरिक संबंध बनाती हैं। सबकुछ जानते हुए राजकुमार यानि शार्दुल भूमि को अपने साथ शादी के लिए मना लेते हैं, इसके बाद जो होता है वह बेहद मजेदार है। ट्रेलर को आखिर तक देखने पर आप मजबूर हो जाएंगे।

Advertisements
Ad 29

इस फिल्म में पहली बार राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। जंगली पिक्चर्स की ‘बधाई दो’ का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है, जिसे अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी ने लिखा है। फिल्म 11 फरवरी 2022 के दिन रिलीज होगी। फ़िल्म की ज्यादातर शूटिंग देहरादून और उसके आसपास हुई है।

देखिए ट्रेलर-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button