माता रमाबाई आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन: वंशिका सोनकर
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- रमाबाई एक ऐसी स्त्री थीं जिनकी छाया में एक युगपुरुष ने अपने विचारों और कर्मों से इतिहास रचा। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देना, उनके त्याग और योगदान को सम्मान देना है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने माता रमाबाई आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- समरस, सर्वसमावेशी, शिक्षित तथा रूढ़िमुक्त समाज के निर्माण हेतु आजीवन संघर्ष करने वाली माता रमाबाई आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन। उदात्त मानवीय मूल्यों से दीप्त, वंचित वर्ग एवं नारी सशक्तिकरण को समर्पित उनका त्यागमय जीवन संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा है।
युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- बाबा साहेब डाॅ. भीराव आंबेडकर को पूरा देश संविधान निर्माता, समाज सुधारक और दलितों के मसीहा के रूप में जानता है लेकिन उनके संघर्षों और उपलब्धियों के पीछे एक शांत, सहनशील और मजबूत स्त्री की अहम भूमिका रही, यह महिला रमाबाई आंबेडकर थीं। रमाबाई आंबेडकर बाबा साहेब की जीवनसंगिनी थीं। रमाबाई एक ऐसी स्त्री थीं जिनकी छाया में एक युगपुरुष ने अपने विचारों और कर्मों से इतिहास रचा। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देना, उनके त्याग और योगदान को सम्मान देना है।