Breaking NewsUttarakhand

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर कोटिशः वंदन : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर जी स्वाधीनता, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए सदैव समर्पित रहे।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक न्याय के अग्रदूत ‘भारत रत्न’ कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन। शोषित-वंचितों के सशक्तीकरण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणास्पद रहेगी।

Advertisements
Ad 26

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर जी स्वाधीनता, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए सदैव समर्पित रहे। सामाजिक जीवन में शुचिता व पारदर्शिता के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणीय रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button