Breaking NewsWorld

ट्रम्प ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, ओवल हाउस में मनाई दिवाली

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को हिंदुओं, जैन, सिख और बौद्ध धर्म के अनुयायियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा- यह जश्न बताता है अमेरिका में धार्मिक आजादी है। यही इस देश का सिद्धांत भी है। इससे पहले ट्रम्प ने ओवल ऑफिस में भारतीय-अमेरिकी समूह के साथ दिवाली मनाई। हालांकि यहां मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया।

ट्रम्प ने कहा- मेरा प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि हमारे संविधान के अनुरूप सभी धर्मों के लोगों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा हो। दिवाली पर मैं और मेरी पत्नी मेलानिया आप सभी को प्रकाश के इस पर्व की शुभकामनाएं देते हैं।

Advertisements
Ad 27

उन्होंने कहा- अमेरिका और दुनियाभर में मौजूद हिंदू, जैन, सिख और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए यह पर्व एक अवसर है जो अंधकार पर प्रकाश की जीत का संदेश देता है। अज्ञान पर ज्ञान की, बुराई पर अच्छाई की जीत की बात करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button